
हरिद्वार। हरिद्वार रोपवे से मा मंशा देव और चंडी देवी मंदिर के दर्शन करने वालो को कुछ दिनों के लिएं परेशानियां हो सकती है।
रोपवे संचालन कंपनी ने अगले कुछ दिन के लिए रोपवे को बंद रखने का निर्णय लिया है.
प्रसिद्ध मंशादेवी और चंडी देवी मंदिर के दर्शन रोपवे से नही कर सकेंगे. उषा ब्रेको के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अगले कुछ दिन के लिए मंशा देवी और चंडी देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा को स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया की मेंटेनन्स के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि माँ मंशा देवी मंदिर का रोपवे सोमवार यानि 4 जुलाई से 6 जुलाई तक बंद रहेगा।
जबकि चंडी देवी मंदिर का रोपवे 6 जुलाई से 9 जुलाई तक बंद रहेगा।

More Stories
DM और SSP हरिद्वार ने किया नहर पटरी का निरीक्षण
Operation recovery :- हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा
एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का एक और बड़ा खुलासा