
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं अध्यक्ष, मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने शुक्रवार को निरंजनी आखाड़े से दो एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर अध्यक्ष मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी का, दो एम्बुलेंस कांवड़ मेले के दृष्टिगत, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार को प्रदान करने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी का, प्रशासन को, जब भी किसी भी तरह की आवश्यकता होती है, आशीर्वाद हमेशा मिलता रहता है।

श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी ने इस मौके पर कहा कि हमारी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वे हमेशा सामाजिक सेवा में तत्पर रहें।
श्री निरंजनी अखाड़ा परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी को तिलक लगाकर प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, श्री अनिल शर्मा सहित सम्बन्धित पदाधिकारगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण