हरिद्वार।
ज्वालापुर बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ ने आज मीडिया के सामने आकर हरिद्वार पुलिस की तारीफ करते हुए पुलिस को बधाई दी है ।उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी से कार्य करते हुए मुझे ब्लैकमेल करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को खराब करना चाहते थे यह उनके मुंह पर एक तमाचा है साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी महिला सुरेखा बीजेपी से पहले से ही निष्कासित है उसके कुकृत्य सभी के सामने आ गए हैं । जो लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले गिरफ्तार हुए हैं उनका दूसरे दलों से नाता है यह मेरे खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक षड्यंत्र था। उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की भी मांग की है ।
बता दें कि कल विधायक सुरेश राठौड़ द्वारा ज्वालापुर कोतवाली में भाजपा नेत्री, दो पत्रकार सहित पांच लोगों के खिलाफ अश्लील वीडियो के नाम पर 30 लाख रूपए रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

More Stories
अजीत सिंह जयंती पर रालोद ने किया भावपूर्ण नमन, नन्दपुरी कार्यालय में पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित
राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन
उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया