देहरादून।
दून उघोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर कोरोना काल में व्यापारियों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान पर अपनी चिंता से अवगत कराते हुए दून के बाजारों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की मांग की है।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को बताया कि बीते डेढ़ माह से कोरोना के कारण उनका व्यापार पूरी तरह से बंद पड़ा है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हो रही है उन्होंने सीएम से कहा कि वह 1 जून से बाजारों को खुलवाने की दिशा में प्रयास करें। अगर सभी बाजारों को एक साथ नहीं खोला जा सकता है तो उन्हें ट्रेड वार, क्षेत्रवार खोलने की दिशा में सोचा जाए।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि अब जब स्थितियों में सुधार हो रहा है तो व्यापारियों के हितों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में उघोग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील मेंसोन, डीडी अरोड़ा एवं दीपक गुप्ता आदि शामिल थे। सीएम से मुलाकात के बाद सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने उन्हें उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।


More Stories
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों का असर रिकॉर्ड समय में तमक नाले पर यातायात सुचारु
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर