
देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में बदरीनाथ मास्टर प्लान एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों सहित बदरीनाथ एवं केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कार्यों के पूर्ण होने की तिथि निर्धारित करते हुए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों एवं मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, परन्तु जो काम किए जा सकते हैं उन्हें जरूर किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सितम्बर माह के पहले सप्ताह के उपरान्त चिनूक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध हो जाएगा, जो भी भारी निर्माण सामग्री चिनूक के माध्यम से पहुंचायी जानी है उसके लिए अभी से पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। इस अवसर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे एवं डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली एवं रूद्रप्रयाग जनपद के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार में “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान जारी, युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा भारी उत्साह
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा किया गया देहात क्षेत्र कलियर का भ्रमण
अपर उप निरीक्षक पद पर प्रमोट हेड कांस्टेबल को कप्तान ने पहनाए स्टार