
हरिद्वार।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में गुरुवार को दो पक्षों में हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां भी चलीं। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
फायरिंग में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में पास के हॉस्पिल में ले जाया गया है, जहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर जाते समय तीनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि एक पक्ष कब्रिस्तान से वापस लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने असलहों से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में तनाव की की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया हैं। लोगों के मुताबिक जुल्फिकार और हुसैन अहमद के बीच खेत से पानी की मोटर चुराने को लेकर भी झगड़ा हुआ था। झगड़े ने इतना रूप ले लिया आज कब्रिस्तान से लौटते समय एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी। एसपी देहात परमेन्द्र डोबाल ने खेड़ी खुर्द गांव में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण