
हरिद्वार ।
बहादराबाद के पास हजारा ग्रांट के राजकीय जूनियर हाई स्कूल में हुई पैसों की धांधली को लेकर शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी ने अब जांच के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि राजकीय जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को लेकर विवादों के घेरे में आ गयीं है। स्कूल के ही अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापिका पर भ्रष्टाचारी कर धोखाधड़ी से सरकारी धन गबन करने का गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके चलते मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंच गया।
शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी से जब इस विषय में बात की गई तो उनका कहना है कि, इस मामले में जांच उच्च शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को सौंपी गई है जिस पर उनके द्वारा जांच की जा रही है जांच होने के पश्चात अगर जो भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी हरिद्वार द्वारा 76 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण
चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी