विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने किया वृक्षारोपण

हरिद्वार।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस साल कोरोनावायरस के चलते आउटडोर आयोजन बंद है। लिहाजा इस साल अपने-अपने घरों एवं कार्यालय पर पौधारोपण कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष को मिलाकर बनता है और यह चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है, उसे प्रभावित करता है। मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों को किस तरह का वातावरण देकर जाएंगे। आने वाली पीढ़ियां साफ-सुथरे वातावरण को देख व जानकर इसके संरक्षण का काम भी हमारी तरह से ही करेंगी। सभी भाई-बहनों से अपील है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल करें। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनु कक्कड़, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज वर्मा, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गांवों में वैक्सीनेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी. रविशंकर के निर्देश पर जनपद में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्रतार बढ़ा दी है। टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता के लिए मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.सौरभ गहरवार तथा मुख्य चिकित्सा […]

You May Like

Subscribe US Now