
हरिद्वार।
जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेशों पर जनपद में 45 साल के ऊपर वाले लोगों को 24 घंटे वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तीन सेंटर बनाए हैं। आज से 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं ।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन काफी गंभीर दिखाई दे रहा है खासकर 45 साल से ऊपर वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करा कर सुरक्षित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । जिलाधिकारी द्वारा जिले में तीन सेंटर रुड़की का संयुक्त चिकित्सालय, महिला अस्पताल और गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज में 24 घंटे वैक्सीन लगाई जाएगी, लोग अपनी सुविधा के अनुसार वैक्सीन लगवा सकते हैं

More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में व्यापक व्यवस्थाएं, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
मुख्यमंत्री ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया