July 25, 2026

आईएएस अधिकारियों में तबादलों का दौर जारी है, जानिए

रायपुर ।

छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभाग ने 4 और आईएएस अधिकारियों तथा 1 भा.व.से. अधिकारी का प्रभार बदला है। छग सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में रायगढ़ निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय को उपसचिव, श्रम विभाग का प्रभार मिला है। वहीँ श्रम विभाग की उपसचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव को बलौदाबाजार जिला पंचायत सीईओ, लोकेश कुमार को जिला पंचायत सीईओ बालोद से जिला पंचायत सीईओ राजनांदगांव तथा रायगढ़ संयुक्त कलेक्टर संदीप अग्रवाल को गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ किया गया है।

इनके अलावा आशीष कुमार भट्ट (भा-वसे.) सचिव, सकल शिक्षा विभाग तथा सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी तथा सचिव, योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

You may have missed