March 15, 2026

दो सहेलियां एक ही लड़के से प्यार कर बैठीं, झगड़े के बाद एक ने लगा ली फांसी

नोएडा:

यूपी के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सहेलियां एक ही युवक से प्रेम कर बैठीं. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सूरजपुर थानाक्षेत्र का है. यहां कस्बा सूरजपुर की रहने वाली एक 18 वर्षीय कोमल ने प्रेम प्रसंग में सहेली से झगड़ा होने के बाद बुधवार रात को फांसी लगा ली. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतका और उसकी सहेली एक ही युवक से प्यार करती थीं. इस बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच बुधवार रात को फोन पर विवाद हो गया. इसके बाद से नाराज युवती ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली.

You may have missed