November 11, 2025

कुंजापुरी के समीप पहाड़ से पत्थर गिरने से दुर्घटना, कई घायल

नरेंद्रनगर।

सोमवार सुबह 7ः50 बजे, तहसील नरेन्द्र नगर में 01 मैक्स वाहन यूके 07 टीए 3244 रायवाला से घनसाली की ओर जाते समय कुंजापुरी के समीप पहाड़ से पत्थर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें वाहन चालक अन्य 04 व्यक्ति सवार थे। जिनको 108 सेवा द्वारा सुमन चिकित्सा, नरेंद्रनागर ले जाया गया। घायलों के नामः-

नीलम देवी पत्नी विजय प्रसाद, उम्र 30 वर्ष।

अनुष्का पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 9 वर्ष।

आरुषि पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 10 वर्ष।

आरव पुत्र विजय प्रसाद, उम्र 5 वर्ष।

घायलों को उपचार हेतु ंएम्स ऋषिकेश ले जाया गया।

मृतक वाहन चालक का नामः- सुनील भट्ट पुत्र चैतराम, उम्र 40 वर्ष, मेहड़, नैलचामी, घनसाली है।

You may have missed