
हरिद्वार।
पत्रकार कल्याण कोष समिति के अनुमोदन और मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामअवतार संतोषी की पत्नी श्रीमती पुष्पा संतोषी को पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
पत्रकार कल्याण कोष के सदस्य त्रिलोक चंद्र भट्ट एवं जिला सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चन्द्र तिवारी ने जिला सूचना कार्यालय में स्व.संतोषी की पत्नी को आर्थिक सहायता का चैक सौंपा । इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि नियमावली के अनुसार पत्रकार कल्याण कोष समिति संकटाग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों की यथासंभव सहायता का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, समिति की बैठक में प्रकरणों पर विचार करने के बाद दो हफ्ते से भी कम समय में पूरे राज्य के 18 मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सहायता राशि जारी की गयी है।
श्रीभट्ट ने बताया कि समिति ने आर्थिक सहायता के किसी भी आवेदक का आवेदन निरस्त नहीं किया है, बल्कि आपत्तियां पाये जाने पर उन्हें निस्तारण का अवसर प्रदान किया गया है। जिन पर आगामी बैठक में विचार किया जायेगा

More Stories
स्व मांगे राम अग्रवाल जी 23 वीं पुण्यतिथि पर विशिष्ट जन सम्मान, पौधा रोपण एवं विचार गोष्ठी में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा: मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर संग्राम के बाद बड़ा फैसला
कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात