गंगा दशहरा गंगा स्नान के लिए आने वाले आम श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाएगी
हरिद्वार।
हरिद्वार में 20 – 21 जून को होने वाले गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के गंगा स्नान को प्रशासन ने सांकेतिक कर दिया है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों से बात करके यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए 19 जून की शाम से जिले के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे और गंगा स्नान के लिए आने वाले आम श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाएगी। कोविड कर्फ़्यू की एसओपी के अनुसार 72 घंटों के भीतर की आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाने वाले लोग हरिद्वार आ सकेंगे। हालांकि हर की पैड़ी पर आम श्रद्धालु स्नान नहीं कर सकेंगे। हरिद्वार के एसएसपी ने बताया कि सभी स्थानीय लोगों से अपने आसपास के गंगा घाटों पर स्नान करने की अपील की जा रही है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला