
हरिद्वार।
प्रदेश के कई जिलों में अपराधों को रोकने तथा घटनाओं का खुलासा करने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भले ही सवाल उठ रहे हों लेकिन गढ़वाल परिक्षेत्र की डीआईजी नीरू गर्ग का एक आदेश विभाग में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस आदेश को लेकर वरिष्ठ अधिकारी खुद असहज भी महसूस कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा भी मिल गया है। मामला यह है कि डीआईजी नीरू गर्ग के आवासीय परिसर में सेब का एक पेड़ स्थित है जिस पर फल आ रहे हैं । मैडम को अपने आवासीय परिसर में लगे पेड़ से सेब काफी पसंद है लेकिन समस्या यह है कि हर रोज बंदर इन फलों को नुकसान पहुंचा जाते हैं। जो मैडम को बिल्कुल पसंद नहीं है ।ऐसे में उन्होंने एक आदेश अपने अधीनस्थ पुलिस उपाधीक्षक को पेड़ की सुरक्षा कराया जाना सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। पुलिस उपाधीक्षक ने पौड़ी के प्रतिसार निरीक्षक को लिखित में आदेश जारी किए की डीआईडी के आवास पर तैनात गार्ड गार्ड के कर्मचारी बंदरों से पेड़ और फलों की सुरक्षा करेंगे। इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही न होने पाए अगर बंदरों ने फलों को नुकसान पहुंचाया तो संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश पढ़कर पुलिसकर्मी भी असहज हो गए। फलस्वरूप मैडम का यह आदेश सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है अब आवास पर तैनात गार्ड के पुलिसकर्मी बंदरों से सुरक्षा कैसे की जाए इस की जुगत भिडाने में लगे हुए हैं।

More Stories
18 जून को हरिद्वार में प्रवक्ता संवर्ग मुख्य परीक्षा आयोजित
नगर निगम,नगर पंचायतों,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आयोजित होंगे जनकल्याणकारी शिविर
चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य