*कोतवाली नगर*
*हरिद्वार पुलिस भरोसे का दूसरा नाम*
*गंगा स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ी 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मिलाया*
*परिजनों ने की हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना*
दिनांक 25.05.2025 को राजस्थान के जोधपुर निवासी 74 वर्षीय उषा देवी पत्नी मुरलीधर अपने परिजनों के साथ विष्णु घाट पर गंगा स्नान के लिए आई हुई थीं।
स्नान के दौरान वे अपने परिजनों से बिछड़ गईं। वृद्धावस्था के कारण वे घबराई हुई थीं और अपने परिजनों को ढूंढ पाने में असमर्थ थीं।
परिजनों द्वारा काफी देर तक खोजबीन किए जाने के बाद जब वे नहीं मिलीं, तो उन्होंने तुरंत पुलिस की सहायता ली।
तत्परता दिखाते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और शीघ्र ही उषा देवी को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया।
इसके पश्चात पुलिस ने उषा देवी को उनके परिजनों से मिलवाया और सकुशल उनके साथ भेज दिया। परिजनों द्वारा इस संवेदनशील और मानवता से भरे प्रयास के लिए हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश
मसूरी गोलीकांड की बरसी पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावपूर्ण श्रद्धांजलि