August 25, 2026

छह बार मुख्यमंत्री ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सुबह निधन

हिमाचल।

प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे के करीब हुआ। दोबारा कोरोना संक्रमण की जद में आने के बाद से उन्हें शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे।

सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से वह बेहोशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे, लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह 87 साल के थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़े आयोजन नहीं होंगे।