August 26, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा रद्द की

उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा पर बड़ा फैसला लिया है। कांवड़ संघ से बातचीत के बाद योगी सरकार ने ये फैसला लिया है। कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा रद्द की गई है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी योगी सरकार को पुर्नविचार करने को कहा गया था। जिसके बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। इससे पहले उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी फैसला लेते हुए कहा था कि संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए ऐतिहातन हर कदम उठाने की तैयारी सरकार की है और इसलिए कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई थी।