
हरिद्वार।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क रानीपुर रेंज में स्थित सिद्धपीठ मां सुरेश्वरी देवी मंदिर मार्ग का गेट आज पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित रेंजर विजय सैनी ने कहा कि अब कोरोना के मामलों में कुछ कमी आई है। इसी को देखते हुए आज गुरुवार को सुरेश्वरी देवी मंदिर जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है।

इस दौरान आम श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइंस के सभी नियमों का पूरा पालन करते हुए मुंह पर मास्क, शारीरिक 2 गज की दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए देवी के भक्त मंदिर में सीमित संख्या में ही मां भगवती का दर्शन कर सकेंगे।
इस अवसर पर डिप्टी रेंजर समुंदर सिंह, श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर प्रबंधक समिति (रजि.) के प्रधान नंदकिशोर सरैया, मंत्री आशीष मारवाड़ी, निशांत विद्याकुल, कमलेश सक्सेना, अभिनव कीर्तिपाल, विजय वर्मा और अम्बरीश पंडा, परशुराम आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सतपाल महाराज का 75वां जन्मोत्सव (अमृत महोत्सव) हरिद्वार में धूमधाम से आयोजित: सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम
माँ केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि सजीव तीर्थ हैं,: मुख्यमंत्री
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुए श्री पंचमुखी हनुमान व मां दुर्गा