September 8, 2024

विनय शंकर पांडे बने जिलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण

देहरादून

देर रात धामी सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी से लेकर क़ई बड़े अफसरों को इधर से उधर किया है।

-राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है।

-दिलीप जावलकर को स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया है।

-एस.ए. मुरुगेशन से सचिव लघु सिंचाई की जिम्मेदारी वापस ली गई।

-पंकज पांडेय को सचिव गन्ना एवम प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड शुगर फाउंडेशन की जिम्मेदारी दी गयी है।

-हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव लघु सिंचाई तथा धर्मस्व एवम संस्कृति की जिम्मेदारी दी गयी है।

-भूपाल सिंह मनराल से सचिव (प्रभारी) सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

-चंद्रेश कुमार यादव से सचिव (प्रभारी) गन्ना एवम प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड शुगर फाउंडेशन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

-दीपक रावत को फिर कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी भी दी गई है।

-विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

-देहरादून के जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार को अतिरिक्त तौर पर सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है तथा निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

-विनय शंकर पांडे को जिलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

-विनोद कुमार सुमन को सचिव (प्रभारी) सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

-श्री सी. रविशंकर को अपर सचिव वित्त चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

-आनंद स्वरूप को अपर सचिव ग्राम्य विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास तथा निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है।

-आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवम तकनीकी, निदेशक आइ.टी.डी.ए. तथा प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान की जिम्मेदारी दी गई है।

-वहीं अल्मोड़ा के डीएम नितिन भदौरिया को अपर सचिव पेयजल एवम मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।

-आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

-स्वाति भदौरिया को अपर सचिव नागरिक उड्डयन/संस्कृति प्रबंध निदेशक, जीएमवीएन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उकाडा तथा महानिदेशक संस्कृति बनाया गया है।

-चमोली जिले का डीएम हिमांशु खुराना को बनाया गया है।

-वंदना सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।

-आशीष भटगाई को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर बनाया गया।

-सविन बंसल को परियोजना प्रबंधक यू.ई.ए.पी./ यूडीआरपी – एडिशनल फंडिंग की जिम्मेदारी दी गई।

-रामविलास यादव से समाज कल्याण विभाग हटाया गया।

-झरना कमठान को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई।

-प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी दी गई।

-अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव वित्त बनाया गया।

-अभिषेक रुहेला को आयुक्त नगर निगम देहरादून तथा परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी बनाया गया।

-योगेंद्र यादव को अपर सचिव सैनिक कल्याण तथा सिंचाई बनाया गया।

-देव कृष्ण तिवारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवम ग्राम उद्योग बनाया गया।

-प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव समाज कल्याण तथा महिला कल्याण की जिम्मेदारी दी गई।

-सुरेश जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी ली गई।

-अतर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण की जिम्मेदारी दी गई।

-वेदी राम को अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन एवं तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई।

-संजय सिंह टोलिया को निदेशक, जनजाति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गयी।