September 8, 2024

भेल संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया

हरिद्वार।

भेल द्वारा रखे गए संविदा कर्मचारियों को 1996 से 12 महीने की ड्यूटी दी जाती थी। कुछ वर्षों बाद इस ड्यूटी को घटाकर 8 महीने कर दिया गया। इस पर भी बेचारे संविदा कर्मी काम करते रहें। जिसमें इनको 26 दिनों की ड्यूटी दी जाती रही। फिर प्रबंधिका द्वारा 23 दिन की ड्यूटी कर दी गई। 2020 के लोकडाउन में प्रबंधिका द्वारा ड्यूटी को 18 दिन कर दिया गया। अब स्थिति ये है कि कल दिनांक 5/8/2021 को ऑटो पूल हीप बी.एच.ई.एल. द्वारा कर्मचारियों को एक माह में 12 दिन की ड्यूटी और अगले महीने ब्रेक कर दिया जाएगा।

हम सभी प्रबंधिका से पूछना चाहते हैं कि हम सभी संविदा कर्मचारी जो कि अपना पूरा जीवन संस्था की सेवा करने के बाद हमारे साथ ये व्यवहार क्या न्यायसंगत हैं। संस्था में काम करते हुए जिन कर्मचारियों की उम्र 40/45 वर्ष से ऊपर हो गई है, क्या उनको किसी अन्य जगह रोजगार मिलेगा। जिन कर्मचारियों ने कोविड में एंबुलेंस मे अपनी जान को जोखिम में डालकर काम किया। उनका मेहनताना भी प्रबंधिका द्वारा नही दिया गया और रेगुलर कर्मचारियों को घर बैठाकर पूरा पैसा दिया गया। इस कारण आज सभी संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।