September 8, 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उ. प्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते आज निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उ. प्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मेे एक व उ. प्र के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का आज लखनऊ के एसजीपीजीई अस्पताल में निधन हो गया। कल्याण सिंह एक अच्छे कुशल प्रशासक व सुलझे हुए नेता थे। राम जनम भूमि आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही वह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके थे।

कल्याण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना गोरखपुर का दौरा रद्द कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए है।