
देहरादून।
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी। क्योंकि बीते 15 दिन पहले खुद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 03 साल के कार्यकाल की जानकारी दी थी। जिसके बाद बुधवार की सुबह से ही राज्यपाल के इस्तीफा देने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा और फिर दोपहर तक राज्यपाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।
हालांकि, उत्तराखंड राज्य का राज्यपाल कौन होगा यह अभी तय नहीं किया गया है लेकिन चर्चाएं इस बात की है कि राजपाल बेबी रानी मौर्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं, जिसके चलते उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है। यह अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन इसमें कितनी सत्यता है यह भविष्य के गर्भ में छुपा है।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया