देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों के निकट अस्थायी अस्पताल बनाकर कम समय में 10000 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर उपलब्ध कराने की उम्मीद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई बैठकें कर देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से उत्पन्न ताजा स्थिति की समीक्षा की और उसके बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने नाइट्रोजन संयंत्रों को ऑक्सीजन संयंत्रों में बदलने के काम की प्रगति का भी जायजा लिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच चिकित्सा ऑक्सीजन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन के लिए मौजूदा नाइट्रोजन संयंत्रों को ऑक्सीजन संयंत्रों में बदलने की व्यवहार्यता का पता लगाया है।
बयान में कहा गया, ऐसे विभिन्न संभावित उद्योगों की पहचान की गई है जिनमें मौजूदा नाइट्रोजन संयंत्रों को ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए परिवर्तित किया जा सकता है और चिकित्सा के काम में इसका उपयोग हो सकता है। इस समीक्षा बैठक में मौजूदा प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन (पीएसए) नाइट्रोजन संयंत्रों को ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

More Stories
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी का प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
50 वे जूनियर नेशनल चैम्पियनशीप में तृतीय दिवस प्रीक्वाटर के बहुत रोमांचक मैच हुए