
हरिद्वार(सोनू राजपूत)।
थाना सिडकुल क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में आपसी विवाद को लेकर मामला दो पक्षो में खूब लाठी और डंडे चले। ग्रामीणों द्वारा झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। ग्राम रोशनाबाद में हुए झगड़े में दोनों पक्षों के दर्जनों से ज्यादा लोग आपस में भीड़ रहे थे ,देखते ही देखते झगड़ा हाथापाई पर आ पहुंचा ।
लेकिन तभी सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस के द्वारा मामले को शांत करवाया गया। हालांकि झगड़े के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है ।लेकिन अगर पुलिस समय से ना पहुंचती तो इस झगड़े में कई लोग घायल होने की संभावना थी। क्योंकि झगड़ा जिस तरह से चल रहा था कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रोफेसर गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 02आरोपियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही