
देहरादून।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि दिन प्रतिदिन कोरोनावायरस संक्रमण की बड़ी संख्या को देखते हुए 1 जून 2021 को परिस्थितियों का मूल्यांकन आकलन करते हुए नवीन तिथियां घोषणा करने के निर्देश जारी किए गए थे, वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत विचारों के बाद कक्षा 12 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। कोई अभ्यार्थी उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा दी गई मार्कशीट के अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर यदि कोई परीक्षा उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी तो वह उसमें आवेदन कर सकता है।

More Stories
सीओ सिटी ने किया कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
पूर्व निर्धारित समयानुसार कोतावाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह
सरस फूड फेस्टिवल में बिखरी उत्तरकाशी की पहाड़ी खुशबू, मोरी की सेब चटनी बनी आकर्षण का केंद्र