October 10, 2026

जिलाधिकारी श्री रविशंकर के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में  डेंगू से बचाव में अभियान चलाया

हरिद्वार।

जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर के निर्देशों का पालन करते हुए डेगू के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत आज जनपद हरिद्वार के कई क्षेत्रों पंचायत झबरेड़ा, लक्सर, लण्ढौरा में डेंगू से बचाव के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा नगर पंचायत भगवानपुर के वार्ड-7 मक्खनपुर में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया।

इसके अतिरिक्त जनपद के डेंगू का लार्वा पनपने की सम्भावित जगहों पर कीटनाशक छिड़काव तथा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि जनपद को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्त किया जा सके।