October 10, 2026

ऑड-ईवन के आधार पर दिल्ली में खुलेंगीं दुकानें, मेट्रो भी होगी शुरू: CM केजरीवाल

दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। बता दें कि जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी और दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।