March 31, 2026

मध्य प्रदेश में मानसून समय से पहले आ आए

भोपाल।

मध्य प्रदेश में मानसून समय से पहले आ गया है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून गुरुवार को 7 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है।