September 8, 2024

नोरा फतेही का फनी अंदाज आया फैन्स को पसंद, वीडियो हुआ वायरल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट डांसर्स में होती है। नोरा न सिर्फ अपने दमदार डांस बल्कि अपनी बोल्ड अदाएं और क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच नोरा का एक फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नोरा का फनी वीडियो वायरल

नोरा फतेही ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। नोरा के वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नोरा एक गाने पर फनी एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में नोरा के साथ Marce Pedrozo भी नजर आ रहे हैं।

नोरा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बुकिंग्स के लिए मौजूद, लॉकडाउन को हाइप अप करने के लिए… हैप्पी संडे।’ नोरा फतेही के वीडियो पर ढाई लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं करीब 2 कमेंट्स अभी तक वीडियो में हुए हैं। फैन्स नोरा के फनी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। नोरा के इस वीडियो को कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है।